ओटीटी पर “मोहनी” कल होगी रिलीज, छत्तीसगढ़ की पहली हारर संगीतमय फिल्म है मोहनी, शिवनरेश केशरवानी है निर्देशक
SANJHA BIHANIYA RAIPUR….छत्तीसगढ़ी फिल्म मोहनी 1जुलाई को एसआरके चैनल पर रिलीज होगी, इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था, अब ओटीटी पर भी ये फिल्म उपलब्ध होगी, निर्देशक शिवनरेश केशरवानी ने बताया कि इस फिल्म में राजू दीवान, रीमा सिंह, राखी नेवारे, सुनील सागर, प्रदीप शर्मा और राजनिश झांझी मुख्य भूमिका में हैं,
यह एक हॉरर संगीतमय फिल्म है जिसमे प्रेम त्रिकोण का अच्छा प्रदर्शन है, गीत संगीत भी काफी पसंद किया गया है, फिल्म की ज्यादातर शूटिंग बिलासपुर अंचल में की गई है, बता दें कि इस फिल्म में राजनिश झांझी ने अलग किरदार निभाया है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था,
गौरतलब है कि यह ओटीटी प्लेटफार्म फिल्म निर्माताओ के लिए एक और आर्थिक जरिया साबीत हो सकेगा क्योंकि सिनेमा में रिलीज के बाद यह प्रदर्शन का एक और माध्यम है!

