सनिमा

चार कैटेगरी में मिला कुरुक्षेत्र को अवार्ड, कलाकारों में खुशी की लहर, बेस्ट एक्शन, बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट बॉय, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और बेस्ट मोस्ट पापुलर एक्टर का अवार्ड आया झोली में

संझा बिहनिया…बीते दिनों हुए रंगझांझर सिने अवार्ड के रंगारंग कार्यक्रम में जहां कई कैटेगरी में छत्तीसगढ़ी फिल्मों और कलाकारों समेत तकनीशियनो को अवार्ड वितरित किए गए, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ी फिल्म कुरुक्षेत्र ने भी चार  अवार्ड अपने नाम किए, जिनमें बेस्ट एक्शन, बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट बॉय, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और बेस्ट मोस्ट पापुलर एक्टर अवॉर्ड अर्जित किए, कुरुक्षेत्र फिल्म से जुड़ी लता राही ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हुई कि उनकी फिल्म को यह अवार्ड प्राप्त हुआ, लता ने बताया कि वह भी कुरुक्षेत्र फिल्म का हिस्सा रही है इस फिल्म में काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने मिला, लता ने रंगझांझर सिने अवार्ड के रंगारंग कार्यक्रम की भी तारीफ की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक अलग पहचान मिली है, लता राही ने कई एल्बम  के गानों में मुख्य अभिनेत्री का रोल प्ले किया है साथ ही कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों में चरित्र अभिनेत्री का रोल किया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *