लगने लगे पोस्टर, महिला प्रधान फिल्म मोर बाई हाई-फाई, शानदार कहानी के साथ मनोरंजन का तड़का भी
sanjha bihaniya… आगामी 26 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई-फाई के पोस्टर चस्पा होने शुरू हो गए हैं। दीवारों के साथ-साथ लोग अपने घरों की छतों पर भी मोर बाई हाई-फाई के पोस्टर लगवा रहे हैं। यह वही लोग हैं जो मया, टूरा रिक्शावाला और मया 2 के साथ मोर बाई हाई-फाई के अभिनेता प्रकाश अवस्थी के फैन है वह चाहते हैं कि उनकी फिल्म को फर्स्ट शो देखें क्योंकि वे उस समय से प्रकाश अवस्थी को पसंद करते हैं जब छत्तीसगढ़ में मया फिल्म लगी थी।

छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई-फाई एक पारिवारिक और नारी प्रधान फिल्म है जिसमें खूबसूरत गीत संगीत के साथ 100% मनोरंजन भी है, फिल्म से जुड़े सभी सदस्य फिल्म की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। गांव से लेकर शहरों तक इस फिल्म के पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं।

इस फिल्म में प्रकाश अवस्थी के अपोजिट सृष्टि देवांगन ने अभिनय किया है, इनके अलावा फिल्म में योगेश अग्रवाल, दीपाली पांडे, अनुपम वर्मा सहित ढेर सारे कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म को निर्देशित किया है नितेश लहरी ने। फिल्म के गीत क्रिएटिव विजन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए हैं जिनमें आगेंव रे खूब पसंद किया जा रहा है।

