सनिमा

रायपुर में ही आठ स्थानों पर दूल्हा राजा, ऐतिहासिक रिलीज का बना रिकॉर्ड, प्रीमियर शो में मिली खूब तारीफ

SANJHA BIHANIYA… 26 जनवरी को रिलीज होने वाली अभिनेता राज वर्मा की छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा ने रायपुर में ही एक साथ आठ स्थानों पर प्रदर्शित होने का रिकॉर्ड बना लिया है।इसके अलावा यह फिल्म कल 44 सेंटरों में रिलीज होगी, जिसमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और चेन्नई जैसे स्थान शामिल है।

इस फिल्म का प्रीमियर 25 जनवरी को सिटी सेंटर पंडरी में किया गया। सिनेमा जगत के सदस्यों ने फिल्म देखने के बाद फिल्म की तारीफ की। आईए बताते हैं किसने क्या कहा…निर्देशक अनुमोद राजवैद्य ने कहा कि दूल्हा राजा बढ़िया मसालेदार फिल्म है। निर्माता निर्देशक संतोष जैन ने कहा कि ऐसी परिवारिक फिल्म बहुत दिनों बाद देखने को मिली, उन्होंने दूल्हा राजा की तुलना मद्रास की AVM और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों से की। संतोष जैन ने कहा कि 142 मिनट भरपूर मसाला परोसा गया है दूल्हा राजा में। एक चुलबुले पत्रकार ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि राज वर्मा इतनी अच्छी फिल्म बनाएंगे, हमेशा फिल्मों को रेटिंग देने वाले इस पत्रकार ने दूल्हा राजा को पांच में से 3.5 नंबर दे दिए। बहरहाल दूल्हा राजा के रूप में दर्शकों को डेविड धवन और सूरज बड़जात्या जैसे निर्माता निर्देशकों के समकक्ष फिल्म देखने को मिलेगी यह सत्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *