सनिमा

मध्यांतर के पहले है फिल्म का टर्निंग प्वाइंट, राज वर्मा और काजल सोनबेर की फिल्म दूल्हा राजा में मनोरंजन के नाम पर है सब कुछ

SANJHA BIHANIYA….. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दूल्हा राजा 26 जनवरी से सिनेमाघर में प्रदर्शित हो रही है, फिल्म को देखकर निकले सभी दर्शक मुस्कुराते हुए ही निकले, क्योंकि फिल्म में संजय महानंद, हेमलाल कौशल, शैलेंद्र भट्ट और मोनिका वर्मा की कॉमेडी उन्हें ठाहके लगाने से नहीं रोक पाई। फिल्म के मुख्य अभिनेता राज वर्मा और अभिनेत्री काजल सोनबेर ने भी अपने कैरेक्टर के साथ पूरा न्याय किया है।


इस फिल्म का टर्निंग पॉइंट इंटरवल के जस्ट पहले है जिसमें कुछ ऐसी बात पता चल जाती है की दर्शक पूरी फिल्म देखे बिना नहीं रह पाएगा। छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के गीत अपने आप में बेहद खूबसूरत है। इस फिल्म में बहू पर ससुराल वालों द्वारा अत्याचार दिखाया गया है और बहू द्वारा अत्याचार को सहना महिला दर्शकों को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त है। फिल्म पारिवारिक ड्रामा कॉमेडी तो है ही साथ ही खलनायक मनमोहन सिंह ठाकुर ने बाली के किरदार में जान फूंक दी है। फिल्म की बात करें तो अभिनेता राज वर्मा एक विदेशी युवक हैं लेकिन उन्हें अपने छत्तीसगढ़ की माटी से बेहद प्यार है और इसी छत्तीसगढ़ माटी के लगाव ने फिल्म को छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जोडे रखा भी है।फिल्म को लेकर आ रही प्रतिक्रियाएं बेहद सकारात्मक है और प्रशंसनीय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *