सनिमा

स्वर्गीय निशा गौतम की भूमिका में नजर आएगी सुमित्रा साहू, मोर छइयां भुइयां 2 में हुआ सलेक्शन

SANJHA BIHANIYA….. मोर छइंया भुइयां 2 में जानी मानी चरित्र अभिनेत्री सुमित्रा साहू भी नजर आएगी। सुमित्रा साहू बहुत अच्छी चरित्र अभिनेत्री हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ी सिनेमा में मां, दादी और भाभी का किरदार निभा चुकी हैं। लंबे समय तक छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सक्रिय रही सुमित्रा साहू के साथ कई कहानी जुड़ी हैं उसे पर चर्चा फिर कभी लेकिन अभी एक अच्छी खबर यह भी है कि सुमित्रा साहू का चयन मोर छइयां भुइयां 2 में संभवत दादी के रोल के लिए हो गया है।

 

इसके पहले बनी मोर छइयां भुइयां में दादी का रोल निभाया था स्वर्गीय निशा गौतम ने, निशा गौतम भिलाई की रहने वाली हैं और थिएटर से जुड़ी हुई थी आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी स्मृतियां शेष है। मोर छइंया भुइयां में दादी के रोल में जान फूंकने वाली निशा गौतम का किरदार संभवत सुमित्रा साहू निभाएंगी ऐसा उन्होंने बताया। इन दिनों मोर छइयां भुइयां 2 को लेकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में काफी चर्चा है,

 

 

शायद फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है, फिल्म के निर्देशक सतीश जैन ने एक बार फिर शूटिंग के लिए कसडोल क्षेत्र का चयन किया है और वह पूरे लाव लश्कर के साथ कसडोल पहुंच भी चुके हैं। सुमित्रा ने बताया कि उन्हें फिल्म के मुख्य अभिनेताओं की दादी के रोल के लिए चयन किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *