सनिमा

मोर छइंया भुइयां – 2 में अमूल्यनिधि भी, स्वर्गीय क्षमानिधि मिश्रा के हैं पोते, बचपन से ही है अभिनय में रुचि

संझा बिहनिया… स्वर्गीय क्षमानिधि मिश्रा को कौन नहीं जानता, वह एक बहुत अच्छे व्यक्तित्व के धनी के साथ अच्छे निर्माता और एक अच्छे अभिनेता भी थे, वे गाना भी बहुत अच्छा गाते थे। उनके सारे अच्छे गुण उनके पोते में भी आए हैं। उनका पोता अमूल्य निधि मिश्रा बचपन से ही अभिनय, डांस और गीत संगीत में रुचि रखता रहा है, जिसका नतीजा छोटी सी उम्र में उन्हें छत्तीसगढ़ के जाने-माने निर्देशक सतीश जैन ने अपनी बहु प्रतीक्षित फिल्म मोर छइयां भुइयां-2 के लिए कास्ट किया गया है, मोर छइंया भुइयां -2 में सलेक्ट होने पर अमूल्य निधि मिश्रा समेत उनके पिता मुकेश मिश्रा, चाचा योगेश मिश्रा ने निर्देशक सतीश जैन को धन्यवाद दिया। अमूल्य निधि मिश्रा को अभिनय भले ही विरासत में मिली हो लेकिन इसके लिए उन्होंने छोटी सी उम्र में काफी मेहनत भी की। कई स्थानों पर प्रशिक्षण लिया और अपने दादा स्वर्गीय क्षमानिधि मिश्रा से भी बहुत कुछ सीखा। भले ही आज स्वर्गीय क्षमानिधि मिश्रा हमारे बीच ना हो लेकिन उनकी छवि कहीं ना कहीं अमूल्य निधि मिश्रा में दिखाई पड़ ही जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *