सनिमा

शूटिंग के अंतिम चरण पर है शेखर चौहान की फिल्म मिस यू मोर स्वीट हार्ट , पाटन और धमतरी में हुई ज्यादातर शूटिंग

SANJHA BIHANIYA…मिस यू मोर स्वीट हार्ट यह नाम है शेखर चौहान की फिल्म का जिसकी शूटिंग अब अंतिम चरण पर है , इसकी ज्यादातर शूटिंग पाटन और धमतरी जिले में की गई है , इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में भूपेश चौहान ,इशिका यादव, स्वीटी साहू, पुष्पेंद्र सिंह, योगेश अग्रवाल, लकी रघुवंशी ,विजय मिश्रा, क्रांति दीक्षित के साथ जूनियर शाहरुख खान के नाम से मशहूर वसीम खान भी नजर आएंगे

बता दें कि इस फिल्म की पटकथा और निर्देशन का कार्य जॉनसन अरुण देख रहे हैं वहीं डीओपी के रूप में राजू देवदास काफी मेहनत कर रहे हैं, फिल्म को संभाल रहे शेखर चौहान ने बताया कि इसके पूर्व भी उन्होंने मया होगे रे की शूटिंग कंप्लीट की है , वे एक साथ दोनों फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन करेंगे , मिस यू मोर स्वीटहार्ट के गानों की शूटिंग भी साथ-साथ की गई है , जल्द ही इन फिल्मों को प्रदर्शित करने की योजना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *