प्रदेश

प्रशासन अनुमति न दे तो भी निकालेंगे महाशिवरात्रि की शोभायात्रा कहा नीलकंठ त्रिपाठी ने

SANJHA BIHANIYA…धर्म संसद के आयोजक नीलकंठ त्रिपाठी हिंदू सनातन धर्म को लेकर एक बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं , यह आयोजन शिवरात्रि के दिन शुरू होगा नीलकंठ त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कार्यक्रम 4 दिनों का होगा, पहले दिन 27 फरवरी को हल्दी चंदन केसर का लेप का कार्यक्रम महिलाओं द्वारा किया जाएगा , उसके बाद 28 फरवरी को महादेव जी की पालकी , बारात, शोभायात्रा शाम 4:00 निकाली जाएगी एवं रात्रि 9:00 बजे भस्म आरती एवं अभिषेक किया जाएगा

इसी तरह 1 मार्च को सुबह 6:00 बजे महादेव जी का पुष्प सिंगार किया जाएगा, इस प्रकार 2 मार्च तक यह कार्यक्रम किया जाएगा, नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा कन्यादान योजना भी चलाई जा रही है जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का संस्था द्वारा कन्यादान किया जाता है और छत्तीसगढ़ के बहुत से बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी संस्था द्वारा दिलाया गया है , इसी तरह संस्था द्वारा गौशाला का भी संचालन किया जाता है, संस्था द्वारा समय समय पर भोजन एवं वस्त्र दान भी किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *