तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार , इन्हीं शुभकामनाओं और बधाइयों के बीच बीता दिनेश साहू का दिन
SANJHA BIHANIYA…अभिनेता दिनेश साहू का 28 फरवरी को जन्मदिन था , इस दिन को लेकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा की हस्तियों ने पूरे दिन दिनेश को बधाइयां दी ,
बता दें कि कुछ वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हुए दिनेश साहू ने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान और अपना ऐसा स्थान बना लिया कि वह सभी के दिलों पर राज करने लगे हैं
इस वर्ष दिनेश साहू अभिनीत दो फिल्में प्रदर्शित होंगी, साथ ही अभी उनके ढेर सारे गीत मार्केट में हैं , जिनमें उनके अभिनय और बतौर निर्माता वाले गीत भी शामिल हैं,
28 फरवरी को उनके जन्मदिन के अवसर पर मां कर्मा वीडियो वर्ल्ड ओटीटी प्लेटफॉर्म के दफ्तर में संचालक जितेंद्र साहू की उपस्थिति में केक काटा गया ,
इस मौके पर दिनेश साहू , दिलीप नामपल्लीवार, भोजराज पटेल, सीजी नरेश के अलावा जितेंद्र साहू ने उपस्थित होकर दिनेश के जन्मदिन को यादगार बनाया,
सोशल मीडिया में पूरे समय सक्रियता बनाए रखने वाले दिनेश साहू को सुबह से देर रात तक बधाइयां मिलती रही , इस मौके पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और अपने जन्मदिन को खास बनाने पर सभी को धन्यवाद प्रेषित किया

