सनिमा

“मैं दिया तैं मोर बाती” में मामा हसाएंगे दर्शकों को , निशांत ने निभाया है यह अनोखा किरदार

SANJHA BIHANIYA…4 मार्च को प्रदर्शित हो रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती एक हॉरर म्यूजिकली फिल्म है, इसमें एक्शन स्टार दिलेश साहू के साथ अनीकृति चौहान की जोड़ी है , बता दें कि फिल्म का टीजर और ट्रेलर काफी पसंद किया गया था ,

फिल्म के निर्माता पवन तातेड ने फिल्म को लेकर काफी उत्साह व्यक्त किया है , उनके अनुसार वे छत्तीसगढ़ी सिनेमा को अलग सब्जेक्ट की मूवी देने जा रहे हैं, इसके बाद शायद विभिन्न विषयों को लेकर यहां फिल्में बनने लगे

इस फिल्म की खास बात होगी फिल्म में मामा का कैरेक्टर, जो निभाया है मशहूर अभिनेता और नृत्य निर्देशक निशांत उपाध्याय ने , निशांत वैसे तो इंडस्ट्रीज के जाने-माने कोरियोग्राफर हैं और उन्हें लगातार बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड भी मिलता रहा है लेकिन वह कहीं न कहीं अभिनय में भी रूचि रखते हैं , उनके अभिनय से सजी फिल्में जैसे सोनचिरैया , रंगोबती और रंगरसिया लोगों ने काफी पसंद की हैं ,

इस फिल्म में भी वे दिलेश साहू के मामा का किरदार अदा करते नजर आएंगे जो पूरी फिल्म में दर्शकों को हंसाने की जिम्मेदारी निभाएंगे ,

गौरतलब है कि दिलेश साहू को इस फ़िल्म से काफी उम्मीद है लेकिन दिलेश की ब्लॉकबस्टर फिल्म चल हट कोनों देख लीही भी 13 मई को बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने आ रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *