सनिमा

1 दिन में ही 27 हजार लोगों तक पहुंचा माटी पुत्र फिल्म का गीत, फिल्म भी 12 जनवरी को पहुंच जाएगी सिनेमाघरों में

SANJHA BIHANIYA….. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र का गीत “रुक तो सही मनमीत” रिलीज होने के साथ ही एक ही दिन में 27,000 लोगों तक पहुंच चुका है। जिन-जिन लोगों ने इस गीत को सुना और देखा उन्होंने तारीफ की। अभिनेता शिवा साहू और अभिनेत्री मुस्कान साहू अभिनीत इस गीत में स्वर दिया है अनुराग शर्मा और दीक्षा धनगर ने। श्री साईं गुरु फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र 12 जनवरी को रिलीज हो जाएगी। अब तक इस फिल्म के चार गीत यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुके हैं साथ ही फिल्म का टीजर और ट्रेलर भी लोगों तक पहुंच चुका है जिसे देखकर सभी ने प्रशंसा ही की है। फिल्म की निर्मात्री तनु साहू है और निर्देशक संतोष देशमुख है। फिल्म में डेब्यू कर रहे शिवा साहू ने कमाल का अभिनय किया है साथ ही मुस्कान साहू ने भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। फिल्म के वितरक अमन पिक्चर्स के अलक राय हैं, उन्होंने कहा की फिल्म के इस गीत को भी अच्छा रिस्पांस मिला है इसे देखकर लगता है की फिल्म भी दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म में जबरदस्त गीत संगीत, एक्शन, हास्य और पारिवारिक ड्रामा भी है। फिल्म के गीतों को नवीन देशमुख ने लिखा है और इसे संगीतबद्ध किया है पी एल अर्जुन ने। गानों की कोरियोग्राफी विलास राउत ने की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *