संझा स्पेशल

माटी पुत्र का एक और गीत, नए साल के पहले दिन सुबह 7 बजे, फिल्म भी आएगी 12 जनवरी को

SANJHA BIHANIYA…. बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र का एक और गीत नववर्ष की पहली सुबह रिलीज किया जा रहा है, जिसके बोल हैं “रुक तो सही मनमीत”, गीत को स्वर दिया है अनुराग शर्मा और दीक्षा धनकर ने, श्री सांई गुरु फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटी पुत्र यूं तो 12 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है लेकिन इसके गीत यूट्यूब पर रिलीज किया जा रहे हैं जिन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसी बीच फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च किया गया उसे भी अच्छा प्रतिसाद मिला है,

माटी पुत्र में शिवा साहू के साथ मुस्कान साहू की जोड़ी अपनी माटी के लिए संघर्ष करती नजर आएगी। इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के किसानों और उनसे जुड़ी पटकथा पर फिल्म बनाई गई है, फिल्म में जबरदस्त गीत संगीत, एक्शन, हास्य और पारिवारिक ड्रामा का समावेश है। फिल्म को अमन पिक्चर्स के अलक राय डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं, उन्होंने जानकारी दी की फिल्म के ट्रेलर और गीतों को अच्छा रिस्पांस मिला है इसे देखकर फिल्म को योजनाबद्ध तरीके से रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म की निर्मात्री तनु साहू है और निर्देशक संतोष देशमुख है।

फिल्म के गीतों को नवीन देशमुख ने लिखा है और इसका संगीत पी एल अर्जुन ने दिया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर लोगों ने धमाकेदार का कमेंट भी किया है। अब 1 जनवरी 2024 को सुबह 7:00 बजे फिल्म का एक और गीत रिलीज किया जा रहा है, उम्मीद है कि यह गीत भी दर्शकों को पसंद आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *