संझा स्पेशल

फिर शुरू होगी शूटिंग रामायण राम के लीला की, इस बार जिम्मेदारी किसी और के कंधों पर

SANJHA BIHANIYA…. स्वर्गीय जसबीर कोमल द्वारा शुरू की गई रामायण राम के लीला का निर्माण उनके निधन के बाद बंद हो गया था जिसे फिर से शुरू किए जाने की खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामायण राम के लीला के निर्माण की जिम्मेदारी अब जाने माने अभिनेता वह छग फिल्म इंडस्ट्री के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल पर है, उनके अलावा रामायण राम के लीला की कहानी, पटकथा संवाद और गीतों को अशोक तिवारी ही लिखेंगे।बता दे की रामायण राम के लीला के कुछ एपिसोड शूट कर लिए गए थे जिन्हें अब फिर से शूट किए जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामायण राम के लीला में ज्यादातर क्रोमा शूट होगा इसके अलावा छत्तीसगढ़ के चंदखुरी और अयोध्या में भी इसकी शूटिंग की जाएगी। बता दें कि रामायण राम के लीला में प्रभु श्री राम के जन्म से लेकर रावण वध तक की कहानी को अलग अलग भागों में बनाया जाएगा और इसे वेब सीरीज और एक संपूर्ण फिल्म के रूप में प्रदर्शित करने की योजना है। इसके लिए उन सभी कलाकारों से पुनः संपर्क किया जाएगा जिन्होंने पूर्व में रामायण राम के लीला में अभिनय किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *