संझा स्पेशल

मायानगरी मुंबई में फिर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, निर्माता मनु नायक और अभिनेता अलीम बंसी का हुआ सम्मान

SANJHA BIHANIYA…. मायानगरी मुंबई में आयोजित हुए दादा साहेब फाल्के आर्टिस्ट्स एंड टेक्निशियन अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रथम फ़िल्म निर्माता मनु नायक और सन 1990 में छत्तीसगढ़ में निर्मित सेंसर बोर्ड द्वारा प्रमाणित छत्तीसगढ़ी वीडियो फिल्म बंसी के निर्माता व अभिनेता अलीम बंसी का सम्मान किया गया।

जुहू मुंबई में हुए इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के अलावा दक्षिण भारतीय सिनेमा, मराठी सिनेमा, गुजराती सिनेमा और छत्तीसगढ़ी सिनेमा समेत अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सम्मानित सदस्यों का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ से शिरकत करने वाले निर्माता मनु नायक और अभिनेता अलीम बंसी का जब सम्मान किया गया तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। जब संचालन कर रहे लोगों ने छत्तीसगढ़ का नाम लिया और मंच पर अलीम बंसी को बुलाया गया तो उन्हें गर्व की अनुभूति हुई क्योंकि मायानगरी मुंबई में छत्तीसगढ़ की माटी के एक कलाकार का सम्मान होना किसी गर्व के क्षण से कम नहीं।

इस मौके पर मनु नायक का शाल और श्रीफल से भी सम्मान किया किया गया। मनु नायक ने मंच पर ही अपनी फिल्म कही देबे संदेश के गीत के बोल भी सुनाए, उन्होंने इस दौरान बताया कि अपनी फिल्म कहि देबे संदेश में उन्होंने मोहम्मद रफी, मन्ना डे और लता मंगेशकर जैसे स्वर सम्राट से गीत गवाए।

दादासाहेब फालके आर्टिस्ट और टेक्नीशियन अवार्ड समारोह में बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां उपस्थित रही।

वीडियो फिल्म बंशी के निर्माता व अभिनेता अलीम बंसी ने सम्मान मिलने पर वहां उपस्थित मीडिया कर्मियों से कहा कि मुंबई जैसे महानगर में बॉलीवुड के कलाकारों के बीच छत्तीसगढ़ के निर्माता व अभिनेता का सम्मान होना बहुत बड़ी खुशी की बात है।

उन्होंने बताया कि वीडियो फिल्म बंशी के अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मयारू भौजी में अभिनय के अलावा पूरे समय छत्तीसगढ़ी सिनेमा और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को नया आयाम देने प्रयासरत रहते हैं। अलीम बंसी और मनु नायक को सम्मान प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *