हंडा में क्या निकलेगा ? कल चलेगा पता, लगभग 70 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है यह फिल्म
SANJHA BIHANIYA… निर्माता मोहित साहू की छत्तीसगढ़ी फिल्म हंडा कल से संपूर्ण छत्तीसगढ़ के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन मिलाकर लगभग 70 स्थान पर प्रदर्शित की जा रही है।जैसा फिल्म का नाम है उससे प्रतीत होता है कि किसी छिपे हुए खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द फिल्म घूमती होगी, इसके बीच में गीत संगीत को पिरोया गया होगा। ऐसे फिल्म हंडा का एक गीत गोरी ओ काफी ट्रेंड पर है लेकिन ट्रेलर को लेकर तरह-तरह के कमेंट सुनने में आए।
बहरहाल इस फिल्म से भैरा कका यानी अमलेश नागेश बतौर लेखक और निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं।क्या अमलेश नागेश ने निर्देशक सतीश जैन से निर्देशन के इतने गुर सीख लिए की फिल्म डायरेक्टर कर लें ? यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
इस फिल्म में भैरा कका की जोड़ीदार फुफु का डांस खूब पसंद किया जाने वाला है। भविष्य में ऐसा ना हो की फिल्मों में हीरो को ही गेटअप देकर हीरोइन बना दिया जाने लगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हंडा के शो की एडवांस बुकिंग तगड़े से की गई है और रोजाना पांच शो चलाए जाने की बात भी सामने आ रही है। फिल्म के जो पोस्टर चस्पा हैं उसमें अमलेश और फुफु ही प्रमुखता से नजर आ रहे हैं जिस तरह बड़ी संख्या में हंडा का प्रदर्शन हो रहा है उसी तरह पोस्टर भी एक ही जगह तीन-तीन चिपकाए गए हैं पता नहीं क्यों ?
बहरहाल अमलेश नागेश की फैन फॉलोइंग के बलबूते फिल्म को अच्छी ओपनिंग तो मिलेगी ही।
इसके बाद हंडा के अंदर क्या निकलता है यह बताएंगे कल…

