संझा स्पेशल

पहली बार ऐसा लगा कि इस फिल्म में छत्तीसगढ़ की कहानी है, झिटकू मिटकी

SANJHA BIHANIY… आज रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी को जिसने भी देखा बिना तारीफ किए रह ना सका। सभी को फिल्म बेहद पसंद आई। इस फिल्म में दर्शकों को सबसे अच्छी फिल्म की मेकिंग और उसकी कहानी लगी, फ़िल्म देखकर निकले दर्शकों ने कहा कि अब तक सिर्फ शहरी प्रेम कहानी और मारधाड़ पर आधारित फिल्में ही लगा करती थी पहली बार ऐसा लगा कि इस फिल्म में छत्तीसगढ़ की कहानी है।

दर्शकों ने कहा की फिल्म में बस्तर को वास्तविक रूप से प्रदर्शित किया गया है। सब कुछ नेचुरल लगा यहां तक की गीत भी आदिवासी लोक संस्कृति से परिपूर्ण हैं। फिल्म की कहानी का अपना एक इतिहास भी है जो काफी रोमांचक है और उसमें सत्य प्रेम कथा है उस प्रेम कथा में समर्पण और त्याग साफ दिखाई देता है।

फिल्म झिटकू मिटकी को उर्वशी फिल्म वर्ल्ड के बैनर तले बनाया गया है जिसे निर्देशित किया है राजा खान ने। इस फिल्म में अभिनेता लालजी कोर्राम और अभिनेत्री लवली अहमद ने अपने अभिनय से पूरी फिल्म को बांधे रखा।

इस फिल्म का तकनीकी पक्ष भी मजबूत नजर आया फिल्मांकन से लेकर बैकग्राउंड म्यूजिक तक दर्शकों को पसंद आया।

बहरहाल आज रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी कमर्शियल तो साबित नहीं हुई लेकिन लोगों के दिलों में इसने घर कर लिया है। इसी बीच निर्देशक राजा खान ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा भी कर दी जिसका नाम है कचना धुर्वा यह भी एक ऐतिहासिक प्रेम कथा है जो गरियाबंद क्षेत्र की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *