एक और ऐतिहासिक फिल्म लेकर आएंगे राजा खान, नाम है कचना धुरवा
SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी सभी को पसंद आई। इस फिल्म को निर्देशित किया है राजा खान ने, राजा खान ने इस ऐतिहासिक फिल्म को बनाने के लिए एक लंबा समय बिताया, इस पर शोध भी किया, कई वर्ष उन्होंने बस्तर में बिताए। उन्हें बस्तर में कई ऐसी कहानीयां मिली जिन पर फिल्में बनाई जा सकती हैं, जिससे छत्तीसगढ़ को पहचान मिल सकती है। फिलहाल उनकी फिल्म झिटकू मिटकी सिनेमाघर में प्रदर्शित हो रही है, जिसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, खासकर बस्तर क्षेत्र में।

इसी बीच राजा खान ने बताया की 12 वीं सदी की एक और ऐतिहासिक प्रेम कहानी जो सत्य घटना पर आधारित है उस पर वे काम कर रहे हैं और जल्द ही उसका फिल्मांकन प्रारंभ किया जाएगा। यह फिल्म कचना धुरवा की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसका निर्माण उदंती फिल्म के बैनर तले किया जाएगा और यह फिल्म 2026 में प्रदर्शित की जाएगी। राजा खान ने कहा कि हमें फिल्म बनाने के लिए कहानी को लेकर भटकने की जरूरत नहीं है, हमारे छत्तीसगढ़ में ही कई कहानी विद्यमान है जिन्हें तलाश कर उन पर कार्य किए जाने की जरूरत है।

