आ गया धमाकेदार ट्रेलर, कोई कॉपीराइट नहीं, कोई भी कर सकता है इसे अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड
SANJHA BIHANIYA….. 26 जुलाई को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई-फाई का ट्रेलर अपलोड कर दिया गया है। क्रिएटिव विजन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस ट्रेलर को रिलीज हुए चंद घंटे हुए हैं लेकिन इसके व्यू कमाल के नजर आ रहे हैं। ट्रेलर भी धमाकेदार है। ट्रेलर में कई ऐसे संवाद हैं जो फिल्म देखने पर मजबूर कर सकते हैं, साथ ही इसका एक्शन और गीतों की झलक भी मन मोह रही है। फिल्म में अभिनेता प्रकाश अवस्थी और अभिनेत्री सृष्टि देवांगन की अदाकारी काबिले तारीफ है। चरित्र अभिनेताओं में योगेश अग्रवाल, दीपाली पांडे और अनुपम वर्मा की डायलॉग डिलवरी काफी पसंद की जा सकती है। ऐसे तो फिल्म का ट्रेलर कुछ ही मिनट का है लेकिन इसे देखने के बाद पूरी फिल्म देखने की इच्छा सभी को होने लगेगी। निर्माता व अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने बताया कि मोर बाई हाई-फाई फिल्म के ट्रेलर को कॉपीराइट से परे रखा गया है क्योंकि हम फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं इसलिए इसे कॉपीराइट से अलग रख कर उन दर्शकों से अपील करना चाहते हैं कि वह भी अपने यूट्यूब चैनल पर इस ट्रेलर को अपलोड करें ताकि उनके सब्सक्राइबर्स तक मोर बाई हाई-फाई का ट्रेलर पहुंच सके।
ट्रेलर लॉन्च होने के बाद अभिनेता प्रकाश अवस्थी के फोन का रिंगटोन बजता ही जा रहा है क्योंकि उनके प्रशंसक उन्हें फिल्म के ट्रेलर की बधाई देने के लिए लगातार फोन कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म 26 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज होने वाली है। प्रकाश ने यह भी बताया कि निर्देशक नितेश लहरी के लिए यह फिल्म एक एचीवमेंट साबित हो ऐसी मैं कामना करता हूं, उन्होंने भी इस फिल्म को तैयार करने में खूब मेहनत की है, बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर की डिजाइन निर्देशक नितेश लहरी ने ही की है इसके अलावा उन्होंने इस फिल्म के पटकथा और संवाद भी लिखे हैं। इसके कारण सभी कलाकार उनके कायल हो गए हैं।

