सनिमा

सतीश जैन की फिल्म ने फिर किया 50 दिन पूर्ण, प्रभात सिनेमा घर में एकत्रित होंगे कलाकार

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने निर्माता निर्देशक सतीश जैन की फिल्म मोर छइयां भुइयां 2 ने भी 50 दिन कंप्लीट कर लिए हैं। इस खुशी के मौके पर राजधानी रायपुर के प्रभात सिनेमा घर में मोर छइयां भुइयां 2 के कलाकार एकत्रित होंगे और खुशियां साझा करेंगे। इस वर्ष की यह पहली फिल्म है जिसने 50 दिन पूर्ण किए हैं, इसके कुछ दिन पूर्व सतीश जैन ने मोर छइयां भुइयां 3 की भी घोषणा कर दी है और इस फिल्म की शूटिंग नवंबर माह में प्रारंभ की जाएगी। यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में अब फिल्में अच्छा व्यवसाय कर रही हैं इसका जीता जागता उदाहरण अमलेश नागेश की फिल्म हंडा भी है जिसने बहुत ही कम दिनों में आय के कीर्तिमान रच दिए हैं। फिल्म की सफलता को लेकर निर्माता निर्देशक सतीश जैन ने भी हंडा की पूरी टीम को बधाइयां दी है। बहरहाल मोर छइयां भुइयां 2 के 50 दिन पूर्ण होने पर कलाकार सिनेमाघर में एकत्रित हो रहे हैं जिनसे दर्शक रूबरू हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *