सनिमा

अपनी कला का जौहर दिखाने तैयार है बिलासपुर की सृष्टि देवांगन, 26 जलाई को आ रही उनकी फिल्म मोर बाई हाई फाई

तखतपुर-बिलासपुर से निकलकर छालीवुड में लीड रोड सपना से कम नहीं : सृष्टि देवांगन

संझा बिहनिया….  12 साल की छोटी से उम्र में हीरोइन बनने का सपना देख रही बिलासपुर की बेटी सृष्टि देवांगन ने हाल ही में 26 जलाई को आ रही फिल्म मोर बाई हाई फाई में रीड रोल में नजर आएंगी। तखतपुर में ननिहाल होने के कारण बचपन से तखतपुर से भी लगाव रहा है। नवभारत में कार्यरत तनमय देवांगन की सुपुत्री जिनका बिलासपुर में ही बचपन से पढ़ाई लिखाई की शुरूआत हुई है। लेकिन पढ़ाई में रूचि नहीं रही। 12वीं पढ़ाई करने के बाद संगीत में ग्रेजुएशन की। बचपन से ही उन्हें टीवी में बड़े-बड़े कलाकारों को देखकर कलाकार बनने की इच्छा रखती थी। 12 साल की उम्र में रायगढ़ राजघराना की बासंती वैष्णव से लगातार 10 वर्षों तक संगीत की शिक्षा ली। फलस्वरूप उन्हें पुणे, कटक और शिमला सहित कई स्थानों में कत्थक में उन्हें प्रथम स्थान का गौरव हासिल हुआ। वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में भी प्रोग्राम कर चुकी है। बातचीत में सृष्टि देवांगन ने बताया कि छालीवुड में एंट्री डायरेक्टर अभिषेक सिंह के साथ हुई थी, अभिषेक सर ने मुझे एक्टिंग की बारिकियां सिखाया उनके सहयोग से मैंने लगातार 4 फिल्मों में साइड हीरोइन का रोल को बखूबी निभाया था। कई एलबम भी बने है पर लीड रोड में ये मेरी पहली फिल्म है। फिल्म के डायरेक्टर नितेश लहरी बहुत अच्छे है और उनका सहयोग भरपूर मिला। फिल्म के हीरो प्रकाश अवस्थी एक मंजे हुए कलाकार है। फिल्म मोर बाई हाई फाई नारी प्रधान मूवी है। इसके पहले ऐसा रोल नहीं मिला था। फिल्म में शादी के पहले और शादी के बाद महिलाओं के साथ क्या-क्या स्ट्रगल होता है, इसको बखूबी बताया गया है। फिल्म में लव एंगल, परिवारिक कामेडी, पारंपरिक शादी सीन और एक्शन भी है।

फिल्म के गीत ”आगेव रे…” अभी से धूम मचा रहा है। फिल्म के गानें छत्तीसगढ़ के सिंगर सुनील सोनी और अनुपमा मिश्रा स्वर में धूम मचा रही है। फिल्म में 5 गानों का समावेश किया गया है। मोर बाई हाई फाई से पहले मैंने 4 फिल्मों में सेकेण्ड लीड रोड में काम किया है। जिसमें पहली फिल्म मै दिया तो बाती, मिस्टर मजनूं, राधेश्याम, मांग सजा दे सजना में काम कर चुकी हूं। आगे भी बढ़िया काम मिलेगा तो अपने कला का जौहर दिखाने तैयार हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *