सनिमा

“मुझे जलाने वाले को पता होना चाहिए कि मुझे पैदा किसने किया है” ऐसे ही धांसू संवादों से भरी है माई का लाल रुद्रा

संझा बिहनिया…. 10 मई को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माई का लाल रूद्रा में एक से एक धांसू संवादों की भरमार है और दमदार एक्शन भी। इन संवादों को बोलते हैं और दमदार एक्शन करते नजर आएंगे अभिनेता दीपक कुमार और उनके साथ चुलबुली, नटखट अभिनेत्री हेमा शुक्ला का भी कमाल का अभिनय दर्शकों को देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ी फिचर फिल्म माई का लाल रुद्रा स्टार क्वीन प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई छत्तीसगढ़ी फिल्म है। इसके निर्देशक हैं सुभाष जायसवाल हैं, फिल्म के खूबसूरत गीतों में संगीत दिया है संजय मैथिल और परवेज खान ने।

10 मई को रिलीज होने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए कलाकार लगातार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पहुंच रहे हैं, इसी कड़ी में कलाकार बिलासपुर पहुंचे थे यहां उन्होंने एक मीडिया मीट के आयोजन में शिरकत की और फिल्मों से जुड़ी तमाम बातों को साझा किया। छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माई का लाल रूद्रा में अच्छे गीत संगीत, अच्छी कहानी, अच्छा एक्शन के साथ एक भरपूर मनोरंजन का डोज आपको देखने को मिलेगा।

फिल्म से जुड़े सदस्यों ने बताया कि बहुत दिनों बाद ऐसी कोई मसालेदार फिल्म आ रही है जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने में सक्षम साबित होगी। बता दें की फिल्म को लेकर कलाकार दीपक कुमार और हेमा शुक्ला ने खूब मेहनत की है यह मेहनत फिल्म के ट्रेलर में साफ नजर आती है। उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को भी जरूर पसंद आएगी।

इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर हैं अमन पिक्चर्स के अलक राय, अलक राय भी फिल्म के प्रमोशन को अलग-अलग तरीके से करने में माहिर हैं, उन्होंने बताया की फिल्म का प्रचार गाड़ियों में अनाउंसमेंट के जरिए विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है और लोग फिल्म के बारे में बातें भी कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *