कला जगत

एमडी एंटरटेनमेंट उतरा शॉर्ट फिल्म के निर्माण में, कालभैरव से की शुरुआत

sanjha bihaniya….. लगातार छत्तीसगढ़ी गानों का निर्माण करने वाले एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल में अब शॉर्ट फिल्मों का तड़का भी देखने को मिलेगा। एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि जल्द ही उनके यूट्यूब चैनल पर कालभैरव नमक शॉर्ट फिल्म अपलोड की जाने वाली है।

तंत्र-मंत्र और साधना से सराबोर इस शॉर्ट फिल्म में ब्रह्मा निषाद, संतोष राठौड़, मुकेश खरे, शिवा कश्यप, रमेश बघेल, करन साहू, यशराज, रामेश्वर, रवि साहू और महेश यादव ने अभिनय किया है।
इसके निर्देशक हैं धर्मेंद्र सुमन और कलाकारों को सजाने संवारने का काम प्रिया मिश्रा ने किया है। दिनेश साहू ने आगे बताया कि गानों में अधिक कलाकारों को अभिनय करने का मौका नहीं मिल पाता इसलिए शॉर्ट फिल्म का निर्माण भी हमारे चैनल द्वारा किया जाएगा और नए-नए कलाकारों को उसमें मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कालभैरव की शूटिंग पूर्ण हो चुकी है और इसके एडिटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक का कार्य चल रहा है, जल्द ही इस एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया                                                                                          जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *