स्वर्गीय निशांत मास्टर की याद में उनके जन्मदिवस पर हो रहा विशाल भंडारा, स्थान है शिव मंदिर महादेव घाट
SANJHA BIHANIYA… 7 जुलाई को मशहूर कोरियोग्राफर स्वर्गीय निशांत उपाध्याय का जन्मदिन है, भले ही वह आज हमारे बीच नहीं लेकिन उनकी यादें हमारे साथ हमेशा रहेंगी। उनके जन्मदिन को लेकर उनके चाहने वालों ने परिवार वालों के साथ मिलकर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया है। भंडारा निशांत फाउंडेशन के अंतर्गत किया जा रहा है, जो शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक किया जाएगा। बता दें कि निशांत उपाध्याय छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने डांस डायरेक्टर थे, उनके चले जाने से छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बहुत बड़ी क्षति हुई है, अल्प आयु में उनका इस तरह निर्वाण कर जाना सभी को दुखी किए हुए हैं।छत्तीसगढ़ी सिनेमा के तमाम सदस्यों ने भगवान से कामना की है कि निशांत उपाध्याय को अपने श्री चरणों में स्थान दे।


