कला जगत

सजेगी सितारों की महफिल और कटेगा केक, छालीवुड अभिनेता रिंकू रजा का बर्थडे होगा सेलिब्रेट

sanjha bihaniya… छत्तीसगढ़ी फिल्म घरौंदा, तीजा के लुगरा और ढेर सारे एल्बम के गीतों में अभिनय कर चुके अभिनेता रिंकू रजा का 1 जनवरी को जन्मदिन था। जिसे उनके प्रशंसकों और चाहने वालों ने धूमधाम से मनाया।अभी उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करने का सिलसिला थमा नहीं है, 2 जनवरी को भी उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में छालीवुड के वरिष्ठ कलाकार अलीम बंसी के द्वारा रिंकू रजा का जन्मदिन समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा की हस्तियां शामिल होंगी। अभिनेता अलीम बंसी ने बताया की रिंकू राजा हर दिल अजीज हैं और एक अच्छे व्यक्तित्व के धनी है सभी उन्हें पसंद करते हैं।

आज उनका जन्मदिन मनाते हुए बहुत खुशी हो रही है इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित भी किया है।

यह जन्मदिवस कार्यक्रम अशोका बिरयानी महोबा बाजार में रात 8:00 बजे आयोजित किया गया है।

अलीम बंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने का उद्देश्य सिर्फ सभी को एक साथ एकत्रित करना है, ताकि लोग मिलते रहे और कारवां बनता रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *