स्पेशल बिहनिया

देर रात तक झूमे कलाकार,रिंकू राजा ने किया सभी का शुक्रिया

sanjha bihaniya… अभिनेता रिंकू राजा के जन्मदिन कार्यक्रम के अवसर पर ढेर सारे कलाकार एकत्रित हुए। सभी ने उन्हें दीर्घायु होने की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने शमा बांध दिया, किसी ने जीत गया तो किसी ने डांस किया। पूरा हाल तालियों से गूंज उठा।

इस मौके पर वरिष्ठ कलाकार योगेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा और अलीम बंसी की तिकड़ी ने तो कमाल कर दिया। छत्तीसगढ़ी फिल्म घरौंदा और तीजा के लुगरा के अभिनेता रिंकू राजा ने सभी का धन्यवाद दिया।

जन्मदिन के इस कार्यक्रम में निर्देशक सुनील सागर, यूट्यूब स्टार पकलू,अलीम बंसी, लखी सुंदरानी, योगेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा, चंदन दीप, राम यादव, अमूल्य निधि मिश्रा, गोल्डन साहू, मुकेश मिश्रा, नेहा पटेल, चांदनी पारख,अतीक अहमद, रामधनी भाई, दिनेश साहू, सलीम खान, याकूब खान, नितेश लहरी, उर्वशी साहू और राजा खान समय तो ढेर सारे कलाकार शामिल हुए।

इस मौके पर रिंकू राजा ने कहा कि मेरे जन्मदिन पर मेरे कलाकार भाई बहनों ने इतना प्यार दिया कि मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है, बस इतना ही कह सकता हूं कि सभी का दिल से शुक्रिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *