स्पेशल बिहनिया

जहां बन रही करोड़ों की लागत से 51फीट ऊंची राम की मूर्ति वहां स्थित है नागर शैली में निर्मित पंचरत्न शिव मंदिर भी

SANJHA BIHANIYA RAIPUR….एशिया का एकमात्र माता कौशल्या के मंदिर चंदखुरी में सरकार द्वारा मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है इसके तहत यहां भगवान राम की 51 फीट ऊंची आदमकद मूर्ति बनाने का कार्य भी जोरों पर है

कुछ महीनों में चंदखुरी मंदिर परिसर का कायाकल्प हो जाएगा और उसकी प्रसिद्धि दूर-दूर तक पहुंचेगी , आपको बता दें कि चंदखुरी गांव में प्राचीन काल के 10 वीं शती ईस्वी में निर्मित शिव मंदिर भी स्थित है , इस मंदिर के द्वार शाखाओं पर गंगा और यमुना नदी देवियों का अंकन है , सिरदल पर ललाट बिंब में गजलक्ष्मी बैठी है जिसके एक और बाली और सुग्रीव के मलयुद्ध एवं मृतबलि का सिर गोद पर रखकर विलाप करती हुई तारा का करुण दृश्य प्रदर्शित है

यह प्राचीन शिव मंदिर अभी पुरातत्व विभाग के संरक्षण में हैं, लेकिन संरक्षण के नाम पर लोहे की जालियों का घेरा मात्र है, बहरहाल कुछ महीनों में माता कौशल्या की नगरी चंदखुरी की ख्याति दूर-दूर तक होगी यह हो रहा है छत्तीसगढ़ सरकार की कार्य योजना के चलते , लेकिन अगर सरकार यही स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर पर भी अपनी नजरेंकरम बना ले तो इस मंदिर की ख्याति भी सबको पता चल सकेगी!

चंदखुरी से लौटकर दीपक 52कर….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *