स्पेशल बिहनिया

एक और पारिवारिक लव स्टोरी से सजी फिल्म बन कर तैयार, संभवत 28 सितंबर को होगी रिलीज

Sanjha Bihaniya…. छत्तीसगढ़ में लगातार फिल्में प्रदर्शित हो रही है। इस वर्ष जनवरी से लेकर अभी तक सिनेमाघर में कोई ना कोई छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रदर्शित हो ही रही है। इसी कड़ी में एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म बनकर तैयार है जिसका नाम है आशिक छत्तीसगढ़िया “लहरी बाबू” इस फिल्म के मुख्य अभिनेता है तेजपाल लहरी और अभिनेत्रीयों में धनलक्ष्मी जुमनानी के साथ आहना फ्रांसिस हैं। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक नितेश लहरी हैं जिनकी निर्देशित फिल्म मोर बाई हाई-फाई अभी सिनेमाघर में प्रदर्शित हो रही है।

फिल्म आशिक छत्तीसगढ़िया “लहरी बाबू” के वितरक अमन पिक्चर्स के अलक राय ने जानकारी दी कि यह फिल्म सितंबर माह में रिलीज करने की योजना है। फिल्म के नायक तेजपाल लहरी ने बताया कि हमारी फिल्म में जातिगत सामाजिक कुरीतियों को दिखाने का प्रयास किया गया है। इसमें गीतों को स्वर से सजाया है जाने-माने गायकों ने जिनमें सुनील सोनी, छाया चंद्राकर और कशिश चंद्राकर शामिल हैं। गीतों को सुमधुर संगीत से संगीतबद्ध किया है संगीतकार अमित प्रधान ने। फिल्म के अन्य कलाकारों में दिनेश साहू,डॉ अजय सहाय, स्व. पुष्पांजलि शर्मा, बलराज पाठक, मुकेश तिवारी और स्वर्गीय टेसू डोंगरे ने भी भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माता रामनारायण लहरी और तेजपाल लहरी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *