मोही डारे 2 का फर्स्ट पोस्टर लांच, 1 अगस्त को आएगी फिल्म
SANJHA BIHANIYA… सुधाराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म मोही डारे रे का पार्ट 2 मोही डारे 2 अगस्त माह को सिनेमाघर में दस्तक देगी। इस फिल्म में करण खान और शालिनी विश्वकर्मा की जोड़ी है। इसे निर्देशित किया है अनुपम वर्मा ने। इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर कल एक समारोह में लॉन्च किया गया। इस मौके पर सिनेमा जगत के तमाम दिग्गजों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। निर्देशक अनुपम वर्मा ने बताया कि उनकी इस फिल्म में 100% मनोरंजन है। सभी ने फिल्म के फर्स्ट पोस्टर की तारीफ की और कहा कि जब पहला पोस्टर इतना धमाकेदार है तो फिल्म लाजवाब ही होगी। बता दें कि इसके पूर्व आई मोही डारे रे को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, इस फिल्म के गीत आज भी गुनगुनाय जाते हैं। मोही डारे 2 का पोस्टर लांच करने वालों में निर्देशक सतीश जैन, प्रेम चंद्राकार, अनुपम वर्मा, शालिनी विश्वकर्मा,मनोज वर्मा,दिनेश ठक्कर,मोहन सुंदरानी,विजय मिश्रा अमित,संजय महानंद,क्रांति दीक्षित,पुष्पेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में सिनेमा प्रेमी उपस्थित रहे।

