सुहाग फिल्म का मीट अप हुआ धूमधाम से, फिल्म में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ नये चेहरे भी देखने को मिलेंगे
SANJHA BIHANIYA रायपुर – 18 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार से भव्य शुभारंभ होगी छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में छत्तीसगढ़ी पारिवारिक,एक्शन ड्रामा,और लव स्टोरी,कॉमेडी से सजी हुई फिल्म सुहाग प्रदर्शित होगी जिसके मुख्य कलाकार पद्मश्री सुपर स्टार अनुज शर्मा,अनिकृति चौहान,सृष्टि देवांगन,ओमी स्टाइलो और अरुण जॉनसन हैं । इस फिल्म में आपको छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ नये चेहरे भी देखने को मिलेंगे।

इस फिल्म का मीटअप 25 मार्च 2025 को रायपुर के आदित्य होटल जय स्तंभ चौक पर एक मिलन समारोह रखा गया था,जिसमें फिल्म के सभी कलाकार एवं सदस्य मिलकर फिल्म को लेकर विशेष चर्चा किये,dream Rain Film Production के सभी ग्रुप Members का कहना है की फिल्म बहुत अच्छी बनी हुई है ज़रूर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ नया होगा एक नई कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगा ! उन्होंने अपील किया है कि 18 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सभी दर्शक अपने नज़दीकी सिनेमाघरों तक इस फिल्म को देखने जाएंगे और अपना भरपूर आशीर्वाद प्रदान करेंगें !

