सनिमाहमर सगा

खलनायिका बनी दीपाली पांडे “मोर बाई हाई-फाई” में, शूट किया पूर्ण, अपने किरदार को लेकर है काफी उत्सुक

sanjha bihaniya…निर्माता प्रकाश अवस्थी और निर्देशक नितेश लहरी की छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर बाई हाई-फाई” में दीपाली पांडे एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाली है, इस फिल्म में वे सेकंड लीड हैं लेकिन निगेटिव किरदार में, उन्होंने बताया कि उन्हें यकीन नहीं था कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा में आने के बाद इतनी जल्दी उन्हें इतना दमदार रोल मिल जाएगा, वह खुश इसलिए भी हैं कि खलनायिका की भूमिका निभाना उनका सपना था जो आज साकार होने जा रहा है।

इसके पूर्व भी उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया लेकिन वही भाभी, मां या फिर बड़ी बहन का किरदार।

“मोर बाई हाई-फाई” में बतौर खलनायिका अभिनय कर रही हैं, इसके लिए उन्होंने निर्देशक नितेश लहरी और निर्माता प्रकाश अवस्थी का धन्यवाद दिया है, दीपाली एक बहुत अच्छी कत्थक नृत्यांगना भी हैं और वे सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति से कई पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। नाक नक्श से सुंदर दीपाली ने फिल्मों में ट्राई किया और वह सफल हो गई, उन्हें लगातार रोल मिलने लगे, दीपाली ने अपने छोटे से फिल्मी सफर में अच्छा मुकाम हासिल किया है।

उनकी यह फिल्म “मोर बाई हाई-फाई” बहुत जल्द पर्दे पर नजर आएगी, इस फिल्म में उनके साथ योगेश अग्रवाल, अनुपम वर्मा, सृष्टि देवांगन और जयापति भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *