दमदार पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे आर.कृष्णा , जसबीर कोमल की अगली फिल्म “मोला उहीच लड़की चाही बात खतम” में मिला मौका
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता जितेंद्र साहू और जसबीर कोमल की जिस फिल्म मे आर.कृष्णा पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे उस फिल्म का नाम है “मोला उहीच लड़की चाही बात खतम”
इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है , विगत दिनों मुहूर्त कार्यक्रम मे भी आर.कृष्णा पहुंचे थे वहां उन्होंने फोटो शूट भी कराया , इस मौके पर उन्होंने पुलिस का गेटअप ले रखा था जिसमे वे रियल पुलिस अफसर नजर आ रहे थे,
मुहूर्त कार्यक्रम में सतीश जैन ने जहां इस फिल्म के टाइटल की तारीफ की वहीं आर.कृष्णा को बधाई दी, इस फिल्म की मुख्य भूमिकाओं मे मुम्बई की अनुष्का शर्मा , छत्तीसगढ़ी फिल्मो के पुष्पेंद्र सिंह समेत कई कलाकार है,
निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि आर.कृष्णा अपने रोल के साथ पूरा न्याय करेंगे , वे अभी से अपने रोल को लेकर गंभीर है और लगातार निर्देशक के संपर्क मे है,
इस फिल्म के कहानीकार है धर्मेंद्र यदु और संवादों मे उनका साथ दिया है अभिनव गिरी और अंजलि गिरी ने,
फिल्म की शूटिंग दो चरणों में की जायेगी यह जानकारी निर्माता जितेंद्र साहू ने दी।

