सतीश जैन जी के हाथों हुआ जसबीर कोमल की फिल्म मोला उहीच लड़की चाही बात खतम का मुहूर्त , शूटिंग होगी दो चरणों में, पहले गीतों को फिल्माया जायेगा फिर होगी ड्रामे की शूटिंग
SANJHABIHANIYA RAIPUR निर्माता जितेंद्र साहू और निर्देशक जसबीर कोमल की छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोला उहीच लड़की चाही बात खतम” की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है निर्देशक कोमल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग दो चरणों मे की जायेगी , जिसमें पहले गाने शूट होंगे फिर फिल्म का ड्रामा पोर्शन शूट होगा , उन्होंने कहा कि इस फिल्म मे वे नये कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौका देंगे,
बता दें कि जसबीर कोमल ने इसके पूर्व चार फिल्में निर्देशित की हैं जिनमें पहुना, जो चढ़े सो उतरे पार, पांच सौ म डउका ले जाओ और सोचत सोचत प्यार होगे शामिल है,
फिल्म मोला उहीच लड़की चाही बात खतम का मुहूर्त छः जून को सम्पन्न हो चुका है,जिसमें सुपरहिट निर्देशक सतीश जैन, अशोक तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह समेत छत्तीसगढ़ी सिनेमा की तमाम हातियां शामिल हुई थी,
इअ मौके पर सतीश जैन ने मंच से फिल्म के टाइटल की तारीफ की और कहा कि यह फिल्म जरूर दर्शकों को पसंद आयेगी क्योंकि आजकल कॉमेडी फिल्मों की डिमांड ज्यादा है,
अभिनेता पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि मोला उहीच लड़की चाही बात खतम एक कॉमेडी , पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म साबित होगी, उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए जसबीर कोमल को शुभकामनाऐ दी,
फिल्म के निर्देशक कोमल ने बताया कि कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जा रहा है,
इस फिल्म के कहानीकार धर्मेंद्र यदु है और संवादों में मदद की है अभिनव गिरी और अंजलि गिरी ने,
इस फिल्म के अन्य कलाकारों में धमेंद्र सोनी, शिवानी, आयुषी, दिनेश साहू, पुष्पेंद्र सिंह समेत एक लंबी फेहरिस्त है।

