स्वर्गीय निशांत उपाध्याय की याद में होगा फिल्म फेस्टिवल, फिल्मों के प्रदर्शन के साथ भंडारे का भी आयोजन
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय ने हम सबको रोता बिलखता छोड़ इस दुनिया को अलविदा कह दिया, उन्होंने अपने काम और व्यवहार से सबका दिल जीत लिया था , उनके जाने से छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बहुत बड़ी क्षति हुई है क्योंकि उनका स्थान शायद ही कोई ले पाए , समस्त छत्तीसगढ़ी फिल्म परिवार ने निशांत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी याद में एक दिन का फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया है साथ में भंडारा भी रखा गया है ,

बता दें कि आगामी 7 जुलाई को श्याम सिनेमाघर में चार फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा , यह प्रदर्शन सुबह 9:00 बजे से है, इस दौरान सतीश जैन की फिल्म झन भूलो मां बाप ला, अशोक तिवारी की फिल्म रंगरसिया, मनोज वर्मा की फिल्म महूं कुंवारा तहूं कुँवारी और क्षमानिधि मिश्रा की फिल्म ऑटो वाले भाटो का प्रदर्शन किया जाना है, सभी फिल्मों में निशांत ने अभिनय और कोरियोग्राफी की थी।

