सनिमा

नोटबंदी हो गई जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई ,12 अगस्त को रिलीज होगी यह मेगा बजट की फिल्म

SANJHA BIHANIYA…हमेशा से बड़े बजट की मेगा फिल्म बनाने में माहिर बॉबी खान एक बार फिर छत्तीसगढ़ी सिनेमा को बड़े बजट की फिल्म देने जा रहे हैं, उनकी फिल्म का नाम है “मोर मया ला राखे रहिबे”

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में स्वयं बॉबी खान नजर आएंगे और उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्रीज के जाने माने कलाकार तनुश्री दत्ता ,प्रतिभा चौहान ,आनंद मोहन और विपिन सिंह भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगे , इस फिल्म को 2 भाषाओं छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी में बनाया गया है , भोजपुरी का निर्देशन मिथिलेश अविनाश ने किया है तो छत्तीसगढ़ी का निर्देशन राजेश नायक ने किया,

फिलहाल बात फिल्म के बजट को लेकर इस फिल्म का बजट हैवी इसलिए है कि इसे पूरी तरह से रेड एपिक पर शूट किया गया है और बड़े-बड़े कलाकारों को इस फिल्म में शामिल करते हुए आइटम सॉन्ग भोजपुरी की आइटम गर्ल सीमा सिंह पर फिल्माया गया है,

आगामी 12 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही इस फिल्म की भव्यता का अंदाजा जय स्तंभ चौक पर लगे होर्डिंग से ही लगाया जा सकता है क्योंकि अब तक किसी भी छत्तीसगढ़ी फिल्म की इतनी बड़ी होर्डिंग इस स्थान पर तो देखने को नहीं मिली,

इस फिल्म से जुड़े कई किस्से हैं जिनसे हम आपको रूबरू कराते रहेंगे , फिलहाल पहला किस्सा जान लीजिए बात तब की है जब “मोर मया ला राखे रहिबे” की शूटिंग शुरू ही हुई थी और देश में नोटबंदी हो गई , अब नोट बदलवाएं की फिल्म की शूटिंग करें , फिर भी बॉबी खान ने एक्टिंग करने के साथ इस परेशानी को कैसे सुलझाया यह तो वही जानते हैं,

फिल्म के पटकथा और संवाद सलाम ईरानी ने लिखे हैं और गीत संगीत राजेश नायक ने दिया है , कैमरा तोरण राजपूत और लक्ष्मण यादव ने संभाला है तो वही चार चार कोरियोग्राफर ने मिलकर गानों को बेहतरीन लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है ,

बॉबी खान ने बताया कि यह एक बहुत अच्छी पारिवारिक कहानी पर आधारित फिल्म है जिसका गीत संगीत बहुत ही कर्णप्रिय है , उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *