मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म के पहले दिन की शूटिंग अच्छी रही , लक्ष्य से ज्यादा शॉटस हुए शूट
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…जसबीर कोमल की बहु प्रतिक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम की शूटिंग अब शुरू हो गई है, पहले शॉट के दौरान छत्तीसगढ़ी सिनेमा के पुष्पेंद्र सिंह, योगेश अग्रवाल , सुभाषिनी जॉर्ज, अशोक तिवारी समेत मुख्य अभिनेता राहुल यादव, दिनेश साहू ,दीपाली पांडे , श्रीराम साहू धर्मेन्द्र सोनी भी मौजूद रहे
सभी ने नारियल तोड़कर सिद्धिविनायक भगवान गणेश की पूजा की और फिर शुरू हुआ फिल्म की शूटिंग का सिलसिला जो शाम तक चलता रहा
इस दौरान मोंटाज शॉट ज्यादा लिए गए ,
जसबीर कोमल ने शूटिंग के बाद बताया कि पहला दिन होने के बाद भी अपेक्षा से ज्यादा शूटिंग हुई।

