चरित्र अभिनेता के रूप में एक परफेक्ट चेहरा है योगेश अग्रवाल , मोर जोड़ीदार-2 में जबरदस्त अभिनय के बाद फिर अगली फिल्म की शूटिंग में है व्यस्त
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी सिनेमा में लगभग हर फिल्म में दिखाई देने वाले चरित्र अभिनेता योगेश अग्रवाल को कौन नहीं जानता , अपनी व्यवहार कुशलता के चलते सबके प्रिय योगेश भैया लगातार फिल्मों में व्यस्त रहते हैं
अपने राजनैतिक और सामाजिक जीवन में से वे कला एवं कलाकारों के लिए समय निकाल ही लेते हैं, योगेश अग्रवाल अभिनीत मोर जोड़ीदार 2 अभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो ही रही है और वे जसबीर कोमल की फिल्म मोला उहीच लड़की चाही बात खत्म की शूटिंग में लग गए हैं,
योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस फिल्म में उनका बड़े भाई मनोहर का किरदार है और उनके साथ दीपाली पांडे जो उनकी बीवी रूपाली का अभिनय कर रही हैं दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

