महिलाओं को भा रही है तीजा के लुगरा 2, फिल्म देखने उत्साह का माहौल
SANJHA BIHANIYA… 22 नवंबर को प्रदर्शित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म तीजा के लुगरा 2 एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म साबित हुई क्योंकि इस फिल्म को महिला दर्शक वर्ग खूब पसंद कर रहा है। महिलाओं को यह फिल्म भा रही है।
फिल्म देखकर निकली एक महिला दर्शक ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में भाई बहन के प्यार के लिए प्रसिद्ध तीजा त्यौहार के महत्व को इस फिल्म में बहुत अच्छे ढंग से दिखाया गया है साथ ही माता-पिता के प्यार का भी बखूबी वर्णन है।
तीजा की लुगरा 2 को दर्शकों ने सराहा, कहा परिवार के साथ बैठकर देखने लायक है फिल्म
कुल मिलाकर यह पारिवारिक फिल्म सभी को पसंद आ रही है। फिल्म के सभी कलाकारों का अभिनय भी दर्शकों को पसंद आया, गीतों को लेकर दर्शकों ने कहा कि सभी गीत कर्णप्रिय है। कुल मिलाकर एक अरसे बाद ऐसी कोई फिल्म लगी है जो पारिवारिक फिल्म होने के साथ हर वर्ग को पसंद आ रही है।

