सनिमा

“गैंग्स ऑफ़ रायपुर” के नाम से बनेगी छत्तीसगढ़ी फिल्म, अपराध की दुनिया के इर्द-गिर्द होगी काल्पनिक कहानी

sanjha bihaniya…ट्राइबल वॉरियर प्रोडक्शन और केएसके वर्क की प्रस्तुति आगामी हिंदी और छत्तीसगढ़ी में बनने वाली फिल्म “गैंग्स ऑफ रायपुर” का आज लोकायन भवन में शीर्षक की घोषणा की गई। इस दौरान निर्माता निर्देशक सतीश जैन, अलक राय, वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध दुबे ने सामूहिक रूप से टाइटल का इनॉगरेशन किया। तीनों अतिथियों ने फिल्म के उज्जवल भविष्य की कामना की और नए सब्जेक्ट पर काम करने के लिए बधाई भी दी। फिल्म के निर्माता साजिद खान है और निर्देशक के शिवकुमार हैं।

के शिव कुमार ने पत्रकारों को बताया कि लॉकडाउन के समय नशे की लत में भटक रहे युवाओं को कैसे नशा उपलब्ध होता था, इस नशे के व्यापार में कौन-कौन से गैंग सक्रिय हो गए थे इन्हीं सब विषयों पर आधारित है “गैंग्स ऑफ़ रायपुर”।
फिल्म की टेक्निकल टीम मजबूत है, फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर संतोष नारायण गुप्ता छत्तीसगढ़ से भली भांति परिचित हैं और फिल्म मेकिंग का अच्छा ज्ञान भी रखते हैं। उनके द्वारा एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में आने वाली फिल्म दूल्हा राजा भी है। फिल्म के डीओपी तमिल फिल्मों के जाने-माने डीओपी हैं। सभी ने फिल्म के सफल होने की शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *