सनिमा

कोरोना ने रोकी सिनेमा की रफ्तार, सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या हुई कम और शूटिंग पर भी लगा ब्रेक

sanjha bihaniya…राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण का साया छत्तीसगढ़ी फिल्मों पर भी मंडरा गया है, एक तरफ सिनेमाघरों में कम उपस्थिति ने जहां चिंता बढ़ा दी है वहीं लगातार चल रही शूटिंग पर ब्रेक लग गया है

जो फिल्में रिलीज होने वाली हैं उनके ऊपर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है , इश्क में है रिस्क भी रिलीज की कगार पर है लेकिन दर्शकों की संख्या कम होने को लेकर रिलीज डेट टाली जा सकती है, इधर चल रही शूटिंगो में भी पॉजिटिव पाए जाने से शूटिंग पर रोक लगा दी गई है,

सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता पुष्पेंद्र सिंह जिस फिल्म की शूटिंग में थे वहां तीन से चार सदस्य पॉजिटिव पाए जाने से शूटिंग पर रोक लगा दी गई है, पुष्पेंद्र ने अपनी दूसरी फिल्म मया होगे रे की शूटिंग जांच रिपोर्ट आने तक स्थगित करने का आग्रह भी कर दिया है,

राज्य में बढ़ते संक्रमण चिंता का विषय तो है और सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें यह अनिवार्य है , अगर यह नहीं हुआ तो फिल्म को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *