7 जनवरी को सुबह 7 बजे दूल्हा राजा का ट्रेलर, एसआरके म्यूजिक पर, गाने भी आ रहे हैं लोगों को पसंद
SANJHA BIHANIYA…. आगामी 26 जनवरी को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दूल्हा राजा का ट्रेलर 7 जनवरी की सुबह 7 बजे एसआरके म्यूजिक पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के गानों को भी रिलीज किया जा चुका है जिनमें दमाद बाबू दुलरू और छोटे-छोटे कपड़ा को खासा पसंद किया गया। छत्तीसगढ़ में सिनेमा व्यवसाय से जुड़े प्रतिष्ठित संस्थान अरण्य सिनेमा के बैनर तले बनी फिल्म दूल्हा राजा प्रदर्शन के लिए तैयार है, 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में यह फिल्म आप देख पाएंगे। इसके गाने एसआरके म्यूजिक पर रिलीज किये जा रहे हैं।
फिल्में अभिनेता राज वर्मा, अभिनेत्री काजल सोनबेर के अलावा मनमोहन सिंह ठाकुर, अंशु दास मानिकपुरी, संजय महानंद, हेमलाल कौशल, शैलेंद्र भट्ट, प्रदीप शर्मा, उपासना वैष्णव, अनुराधा दूबे, क्रांति दीक्षित, सोहेल खान, मनीषा वर्मा, दिव्या नागदेवे, राखी सिंह, राकेश यादव, प्रकाश साहू, राजू शर्मा, और अनुपम वर्मा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।
फिल्म का निर्माण और निर्देशन स्वयं राज वर्मा ने किया है। उन्होंने बताया कि गानों की रिकॉर्डिंग कटक में की गई है और इसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ की खूबसूरत वादीयों में हुई है, उन्होंने बताया की फिल्म की कहानी पूरी तरह से पारिवारिक है और बहुत दिनों बाद छत्तीसगढ़ की जनता को एक कॉमेडी से भरपूर सामाजिक परिवेश की फिल्म देखने को मिलेगी।

