ये सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर तो अभी बाकी है मेरे दोस्त, 26 जनवरी को आ रही छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा
संझा बिहनिया…. आगामी 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दूल्हा राजा रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के गानों ने एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर धूम मचा रखे हैं, फिल्म का गीत दमांद बाबू दुलरू और छोटे-छोटे कपड़ा खासा पसंद किया जा रहा है।
आज सुबह 7 बजे इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया जिसने महज कुछ ही घंटे में हजारों दर्शकों तक पहुंच बना ली है। फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों ने बधाई भरे संदेश प्रेषित किये और सकारात्मक कमेंट भी किया। छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दूल्हा राजा एक पारिवारिक और कॉमेडी से लबरेज फिल्म है। फिल्म में एक सामाजिक संदेश भी दिया गया है जो दर्शकों को जोड़ने में मददगार साबित होगा। फिल्म के सुपरहिट गीतों को सूर्यकांत तिवारी, दिलीप पटेल और चंद्र प्रकाश भारद्वाज ने लिखा है और इसे स्वर से सजाया है सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, हिरेश सिन्हा, चंपा निषाद, अनुपमा मिश्रा और कंचन जोशी ने। दूल्हा राजा में अभिनेता राज वर्मा और अभिनेत्री काजल सोनबेर की जोड़ी ने कमाल का अभिनय किया है। इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे मनमोहन सिंह ठाकुर लंबे समय बाद अपने अभिनय का लोहा मनवाएंगे। छत्तीसगढ़ की खूबसूरत वादीयों में फिल्माई गई इस फिल्म का निर्माण अरण्य सिनेमा के बैनर तले किया गया है और इसके निर्माता स्वयं राज वर्मा है।

