बड़े बजट और बड़े कैनवास पर फिल्म बनाने वाले बॉबी खान अपनी द्विभाषी फिल्म की तैयारी में लगे , एक का नाम पिरितिया काहे तू लगउलू तो एक का नाम मोर मया ला राखे रहिबे
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी सिनेमा में बड़े बजट की फिल्म बनाने वाले और प्रमोशन को नई दिशा देने वाले निर्माता सैयद सिराज अहमद उर्फ बॉबी खान वर्तमान में अपनी द्विभाषी फिल्म के निर्माण के अंतिम चरण पर काम कर रहे हैं , बता दें कि उन्होंने पिछले वर्ष दो फिल्मों का निर्माण किया है जिनमें एक भोजपुरी और एक छत्तीसगढ़ी है , भोजपुरी का निर्देशन मिथिलेश अविनाश ने किया है तो वहीं छत्तीसगढ़ी का निर्देशन राजेश नायक ने किया है,
भोजपुरी फिल्म का टीजर तो रिलीज हो चुका है जिसे देखकर सभी ने दांतों तले अंगुली दबा ली है , फिल्म का टीजर देखकर ही कई लोगों ने फिल्म के बड़े बजट के होने का दावा किया है,
बता दें कि बॉबी खान ने इसके पूर्व सोनचिरैया नामक छत्तीसगढ़ी फिल्म का निर्माण किया था जिसमें कलाकारों की भारी भीड़ और साउथ पैटर्न की शूटिंग और एडिटिंग की भव्यता ने लोगों का मन मोह लिया था , सलाम ईरानी की पटकथा और राजेश नायक के निर्देशन में बनी यह द्विभाषी फिल्म जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाली है,
बॉबी खान ने इस बार बड़ा दाँव खेला है, भोजपुरी के लिए उन्होंने अलग निर्देशक लिया है और छत्तीसगढ़ी के लिए अलग , इस फिल्म में मशहूर आइटम डांसर सीमा सिंह ने भी एक गीत में अभिनय किया है जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है, इसके अलावा उन्होंने इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्रीज से प्रतिभा चौहान, अनुश्री दत्ता , विपिन सिंह और आनंद मोहन को भी कास्ट किया है।

