कला जगतसनिमा

एक फिल्म लगेगी पर्दे पर और एक का होगा ट्रेलर लॉन्च, 30 जून को मन कुरैशी का धमाका

SANJHA BIHANIYA…अभिनेता मन कुरैशी की जून और जुलाई में दो फिल्में दर्शकों के बीच होंगी, 30 जून को उनकी एक फिल्म पर्दे पर प्रदर्शित होगी तो उसी दिन उनकी अगली फिल्म “दुल्हन वही जो पिया मन भाए” का ट्रेलर लांच हो रहा है। इस फिल्म के दो गीत पहले रिलीज हो चुके हैं, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है, इस फिल्म में मन कुरैशी के साथ सोनाली सहारे की जोड़ी है। फिल्म के निर्देशक शिव नरेश केसरवानी ने बताया कि जिस तरह गानों को रिस्पांस मिल रहा है अंदाजा यह है कि फिल्म के ट्रेलर और फिल्म को भी वैसा ही प्यार मिलेगा।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को रिलीज हो रही इस फिल्म में सभी टेस्ट के गीत हैं जो दर्शकों को पसंद आने की उम्मीद है। बहरहाल अभी मन कुरैशी का सिक्का बुलंदी पर है उनके हिस्से में एक हिंदी फिल्म समेत कई छत्तीसगढ़ी फिल्में भी हैं। वैसे भी मन की फैन फॉलोइंग तगड़ी है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ही फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *