सतीश जैन की फिल्म चल हट कोनो देख लीही 13 मई को होगी रिलीज
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक सतीश जैन की बहुप्रतीक्षित फिल्म चल हट कोनो देख लीही की रिलीज डेट आ चुकी है, निर्देशक सतीश जैन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसकी विधिवत घोषणा की है
बता दें कि यह फिल्म 13 मई 2022 को पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज की जाएगी, अभिनेता दिलेश साहू और अभिनेत्री अनीकृति चौहान अभिनीत इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, इसके पूर्व सतीश जैन की फिल्म हंस झन पगली सुपरहिट रही,
उसके बाद से ही उनकी आगामी फिल्म चल हट कोनों देख लिही चर्चा में आई और अब उसके प्रदर्शन की तारीख घोषित होने से छालीवुड में हलचल तेज हो गई है।

