अच्छी फिल्म और दर्शकों के आड़े आई बारिश, सेकंड वीक भी रन कर रही है मोर बाई हाई-फाई
SANJHA BIHANIYA… पिछले हफ्ते रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर बाई हाई-फाई दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। इस फिल्म की खासियत यह है कि जिसने भी इसे देखा बिना तारीफ किये नहीं रहा।
भले ही यह फिल्म अन्य किसी भाषा की रीमेक हो लेकिन इसका निर्माण आज के दौर में भी उस दौर में बनी फिल्म की लागत से आधे में की गई है यह काबिले तारीफ है।
इस फिल्म के साथ लगातार हो रही बारिश नहीं बुरा कर दिया जिसकी वजह से ग्रामीण दर्शक सिनेमाघर नहीं पहुंच पाए लेकिन जितने पहुंचे सभी को फिल्म पसंद आई।
फिल्म के निर्माता व अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने अपनी फिल्म को मिले दर्शकों के प्यार के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही भविष्य में भी ऐसी परिवारिक और मनोरंजक फिल्में बनाते रहने की बात कही।
अभिनेत्री सृष्टि देवांगन का अभिनय भी सभी को पसंद आया साथ ही फिल्म के गीत संगीत को भी दर्शकों ने पसंद किया।फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय ने ही दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा इसके लिए निर्देशक नितेश लहरी ने बखूबी निर्देशन भी किया।

