मेरे खून का एक-एक कतरा देश के नाम, जबरदस्त संवादों से सजी छत्तीसगढ़ी फिल्म 15 अगस्त को हो रही है रिलीज
मन कुरैशी बने हैं सैनिक
sanjha bihaniya… सुंदरानी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म का इही ल कईथे मया, 15 अगस्त को हो रही है रिलीज , यह फिल्म अपने शीर्षक से तो रोमांटिक नजर आ रही है लेकिन ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह प्रेम कहानी के साथ देशभक्ति का भी फ्लेवर लेकर आ रही है।
गौरतलब है कि इस फिल्म में अभिनेता मन कुरैशी ने एक सैनिक का किरदार निभाया है उनके अपोजिट इशिका यादव हैं, दोनों कलाकारों की जोड़ी बेहद आकर्षक नजर आ रही है।साथ में हास्य अभिनेता हेमलाल कौशल और सलीम अंसारी ने कॉमेडी की है। इनके अलावा इस फिल्म में उपासना वैष्णव, डॉक्टर अजय सहाय, प्रदीप शर्मा समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है
बहरहाल निर्देशक उत्तम तिवारी ने इस बार छत्तीसगढ़ी फिल्म में देशभक्ति का सब्जेक्ट जोड़कर कुछ नया करने की कोशिश की है जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। उन्होंने फिल्म के गीत संगीत के पक्ष में भी खूब मेहनत की है ट्रेलर के गानों को देखकर तो यही प्रतीत हो रहा है। तो इंतजार कीजिए 15 अगस्त का।

