स्पेशल बिहनिया

अलग अंदाज में नजर आएंगे मन कुरैशी रक्षणम में, हिंदी फिल्म में छत्तीसगढ़ी स्टार की हो रही एंट्री

SANJHA BIHANIYA….. छत्तीसगढ़ी फिल्मों के चॉकलेटी हीरो और सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता मन कुरैशी की हिंदी फिल्म रक्षणम 1 मार्च को प्रदर्शित होने वाली है।अभी इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया है जिसे काफी तारीफ मिल रही हैं। फिल्म रक्षणम में मन कुरैशी के ऑपोजिट लवली अहमद है, लवली ने छत्तीसगढ़ी, हिंदी, ओड़िया और बंगाली फिल्में की है। इस फिल्म में मन कुरैशी पुलिस अधिकारी की भूमिका में है। फिल्म की कहानी एक बच्ची की हत्या के इर्द-गिर घूमती है। फिल्म हैदराबाद शहर को फोकस किया गया है लेकिन जिस गाड़ी में मन कुरैशी चलते हैं उस गाड़ी का नंबर छत्तीसगढ़ सीरीज का दिख रहा है, यह इसलिए हुआ होगा कि छत्तीसगढ़ के कई कलाकारों ने इस फिल्म में काम किया है और इसकी शूटिंग भी छत्तीसगढ़ में की गई होगी। फिल्म रजनीश झांजी और सरला सेन भी नजर आएंगे। फिल्म रक्षणम के ट्रेलर को देखकर लगता है की फिल्म पूरी तरह एक्शन से लवरेज है। फिल्म को लेकर मन कुरैशी ने भी काफी तैयारी की है और उन्हें उम्मीद है कि एक अलग रोल में उन्हें दर्शक जरूर पसंद करेंगे। मन कुरैशी के अनुसार उनकी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में किए गए अभिनय को लोगों ने खासा पसंद किया इस बार वे अलग तरह के रोल में नजर आएंगे। इसके पूर्व अभिनेता मन कुरैशी की छत्तीसगढ़ी फिल्मों को अपेक्षाकृत रिस्पांस नहीं मिला, इसलिए उन्हें रक्षणम से काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *