सुमधुर गीत संगीत, कॉमेडी, रोमांस और मनोरंजन से भरपूर पारिवारिक फिल्म सतरंगी 420,8 मार्च से होगी प्रदर्शित
SANJHA BIHANIYA….. अभिनेता आशु राजपूत, शालिनी विश्वकर्मा, शिल्पा मानिकपुरी और पायल चौरे अभिनीत छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म सतरंगी 420, 8 मार्च से सिनेमाघर में रिलीज की जा रही है। फिल्म के निर्माता नरेंद्र दावड़ा हैं और निर्देशक रमाकांत सोनी है। दावडा फिल्म्स प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में दमदार गीत संगीत, रोमांटिक लव स्टोरी और पारिवारिक ताने-बाने से बंधी कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म की एडिटिंग जाने-माने एडिटर सतीश देवांगन ने की है और फिल्म के गीतों में संगीत दिया है सुनील सोनी ने। फिल्म के गीतों को अपने स्वर से सजाया है सुनील सोनी और चंपा निषाद ने। छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म सतरंगी 420 में उपासना वैष्णव, ललित उपाध्याय, आनंद साहू, नरेंद्र देवड़ा, हरीश देवांगन और सुमन पटेल समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है। यह फिल्म 8 मार्च से छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। फिल्म के गीत और ट्रेलर दावड़ा फिल्म के यूट्यूब चैनल पर देखे जा सकते हैं। निर्माता नरेंद्र दावड़ा ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म सतरंगी 420 दर्शकों को जरूर पसंद आएगी क्योंकि यह एक संपूर्ण मनोरंजन का पैकेज है।

