23 फरवरी को रिलीज नहीं होगी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “माई का लाल रुद्रा” फिल्म के वितरक की सूझबूझ से लिया गया निर्णय
SANJHA BIHANIYA…. आगामी 23 फरवरी को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माई का लाल रुद्रा की रिलीजिंग डेट बढ़ा दी गई है, यह निर्णय फिल्म के वितरक अमन पिक्चर्स के अलक राय ने लिया है। जिस पर प्रोड्यूसर दीपक जिंदवानी ने निर्णय को स्वीकार किया है। गौरतलब है कि फिल्म के वितरक अलक राय ने फिल्म के प्रोड्यूसर को हाल ही में आई बड़े-बड़े बजट की फिल्म की स्थिति से अवगत कराया और कहा कि अभी छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रदर्शन के लिए समय उचित नहीं है। अभी रिलीज हुई फिल्में जिनमें तहीं बनबे मोर दुल्हनिया, गांव के जीरो शहर में हीरो के रिस्पांस को देखकर फिल्म के वितरक ने अपनी सूझबूझ से फिल्म के रिलीजिंग डेट को आगे बढाने का निर्णय लिया। फिल्म में दीपक जिंदवानी और हेमा शुक्ला मुख्य रोल में है। बता दें कि ईमानदार फिल्म वितरक की पहचान यही होती है कि वह अपने प्रोड्यूसर को घाटे से बचाए और उसकी फिल्म को सही समय पर प्रदर्शित करवाए। अमन पिक्चर्स के अलक राय की बातों से माई के लाल रुद्रा के प्रोड्यूसर दीपक जिंदवानी सहमत हुए और उन्होंने फिल्म के रिलीजिंग डेट को आगे बढाने का फैसला लिया।

